एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: सागर शराब कांड पर मोहन सरकार का बड़ा एक्शन, दिए न्यायिक जांच के आदेश

सागर शराब कांड पर मोहन सरकार का बड़ा एक्शन हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि पूरे मामले में जिम्मेदारी तय की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर भी बड़ा फेरबदल करते हुए दिलीप कुमार को सागर संभाग आयुक्त और इरशाद वली को सागर संभाग का आईजी बनाया गया है। मुख्यमंत्री का साफ संदेश। आमजन की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।  

सागर में जहरीली शराब कांड मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अब सख्त प्रशासनिक एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। सरकार का कहना है कि जांच के जरिए घटना से जुड़े तथ्यों और जिम्मेदारियों का निष्पक्ष तरीके से निर्धारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी बड़ा बदलाव किया गया है। दिलीप कुमार ने सागर संभाग आयुक्त के रूप में कमान संभाल ली है, वहीं इरशाद वली को सागर संभाग का आईजी बनाया गया है। सरकार के इस फैसले को गंभीर मामले में जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट संदेश दिया है कि, आमजन की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून-व्यवस्था या प्रशासनिक व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। सरकार ने साफ कर दिया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री का संदेश साफ है, जांच निष्पक्ष होगी, जिम्मेदारी तय होगी और दोषी किसी भी स्तर का हो, कार्रवाई से नहीं बचेगा। अब निगाहें न्यायिक जांच की रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button