एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: नलखेड़ा में मां बगलामुखी देवी लोक का भूमिपूजन, CM मोहन यादव बनाएंगे भव्य देवी लोक

मां बगलामुखी की नगरी नलखेड़ा में भव्य ‘देवी लोक बनेगा… मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भूमिपूजन के साथ धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने का ऐलान किया! 55 एकड़ में आकार लेने वाले इस देवी लोक के पहले चरण में 85 करोड़ 40 लाख रुपये से कॉरिडोर और यज्ञशाला का निर्माण होगा।  वही मंच से सीएम ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोहन यादव ने राम मंदिर के प्रमाण मांगने से लेकर चंदे की राजनीति तक कई सवाल उठा दिए।

आस्था की नगरी नलखेड़ा में अब मां बगलामुखी के भक्तों को एक भव्य देवी लोक की सौगात मिलने जा रही है। विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर परिसर में ‘मां बगलामुखी देवी लोक’ का भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, मां बगलामुखी के दरबार में अटके, भटके और लटके काम पूरे होते हैं। सीएम ने बताया कि, करीब 55 एकड़ क्षेत्र में देवी लोक विकसित किया जाएगा। पहले चरण में 85 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से कॉरिडोर और यज्ञशाला का निर्माण प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, मार्ग को चैड़ा किया जाएगा, ताकि यातायात के दौरान किसी तरह की दुर्घटना की आशंका कम हो।

धार्मिक विकास की बात के बीच मुख्यमंत्री का सियासी अंदाज भी देखने को मिला। दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोहन यादव ने कहा कि कुछ लोग पहले चंदा देते हैं और बाद में उसे वापस मांगते हैं। चंदे की की मांग को लेकर यात्रा का ढोंग करे। ऐसी भावना वाले लोगो को डूब मरना चाहिए। भगवान का काम भावनाओं से होता है, मुख्यमंत्री के इस बयान ने धार्मिक आयोजन के बीच सियासी बहस को भी तेज कर दिया। कुल मिलाकर नलखेड़ा में मां बगलामुखी देवी लोक के भूमिपूजन के साथ सरकार ने धार्मिक पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं के विकास का संदेश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button