MP: इंदौर में संघ के शताब्दी वर्ष का समापन समारोह, डेली कॉलेज में ‘चरैवेति-एकत्रीकरण’

इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के समापन को लेकर बड़ा आयोजन होने जा रहा है। 28 अक्टूबर को डेली कॉलेज परिसर में होने वाले ‘चरैवेति-एकत्रीकरण’ कार्यक्रम में करीब एक लाख स्वयंसेवकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इतना ही नहीं, 2 से 4 नवंबर तक इंदौर में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। इसमें सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले समेत देशभर के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के समापन को लेकर इंदौर में तैयारियां तेज हो गई हैं। 28 अक्टूबर को डेली कॉलेज परिसर में शाम 4 बजकर 30 मिनट पर ‘चरैवेति-एकत्रीकरण’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में करीब एक लाख स्वयंसेवकों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में संघ के प्रमुख राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी भी प्रस्तावित है। शताब्दी वर्ष के समापन के मौके पर होने वाले इस आयोजन को संघ की गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
28 अक्टूबर के कार्यक्रम के बाद इंदौर में संघ की बैठकों का सिलसिला भी जारी रहेगा। 2 से 4 नवंबर तक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक आयोजित होगी। इसमें संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के साथ देशभर से वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, 46 प्रांतों के करीब 450 प्रांत संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक और सह संघचालक इस बैठक में मौजूद रहेंगे।
संघ के पदाधिकारियों का 28 अक्टूबर को इंदौर पहुंचना प्रस्तावित है और वे 4 नवंबर तक शहर में रहेंगे। इस दौरान 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक अलग-अलग बैठकों का आयोजन होगा। इसके बाद अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।



