एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: मल्लिकार्जुन खड़गे के विवादित बयान पर सियासी तूफ़ान, BJP-कांग्रेस हुई आमने-सामने

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासी संग्राम छिड़ गया है! खड़गे के मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा वाले बयान के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने निकले भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने तीन लेयर की बैरिकेडिंग की, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेड पार करने की कोशिश करते रहे। विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी भी बैरिकेड पर चढ़ गए। हालात संभालने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसी बीच बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और धक्का-मुक्की हो गई। 

भोपाल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के विरोध में बीजेपी ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा नेता और कार्यकर्ता रेडक्रॉस अस्पताल के सामने एकत्रित हुए और वहां से पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने तीन लेयर की बैरिकेडिंग की थी। लेकिन बीजेपी कार्यकर्ता बैरिकेड पार कर कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश करते रहे। इस दौरान प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया और पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।

प्रदर्शन के दौरान बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी बैरिकेड पर चढ़ गए। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश करती रही। इसी बीच शिवाजी नगर चैराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंच गए और दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के सिर में चोट लग गई। किसान कांग्रेस के नीमच जिला अध्यक्ष बालकिशन धाकड़ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने और स्थिति संभालने की कोशिश की है।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के “मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा” वाले बयान को लेकर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है। इसी बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। दूसरी ओर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बाद दोनों दलों के बीच टकराव की स्थिति बन गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button