MP: कमजोर मानसून ने बढ़ाई जल संकट की आशंका, जल आपातकाल को लेकर इंदौर अलर्ट

मध्य प्रदेश में कमजोर मानसून ने जल संकट की आशंका बढ़ा दी है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सामान्य तौर पर होने वाली करीब 37 इंच बारिश के मुकाबले इस बार 23 इंच पानी ही बरसा है। इसके मद्देनजर अब जल आपातकाल को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बैठक की है. वहीं इस बैठक में शहर के जल आपातकाल से कैसे निपटा जाए, इसे लेकर खास प्लान तैयार हुआ है.
इंदौर में जलसंकट से निपटने के लिए जनप्रतिनिधियों ने अपना संवेदनशील अंदाज दिखाया है, जहां जल आपातकाल का सामने करने के लिए प्लान बनाने के उद्देश्य से बुलाई गई बैठक में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक महेंद्र हार्डिया, विधायक मधु वर्मा और एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौर समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. इस बैठक में आगामी दिनों में शहर में उत्पन्न होने वाले जलसंकट से निपटने का खास प्लान बनाने की रणनीति तैयार हुई है.
सूत्रों की माने तो अब जल बचाने के लिए नगर निगम जल्द ही एक्शन प्लान तैयार करेगा, जहां इस एक्शन प्लान में कई अलग-अलग तरह के सख्त नियम उन लोगों के लिए बनाए जाएंगे, जो पानी की बर्बादी करते हैं. बहरहाल, पानी बचाने और जल आपातकाल से निपटने के लिए बनाए गए एक्शन प्लान का कितना असर शहरभर में देखने मिलता है. ये आने वाला वक्त बताएगा.



