MP की समृद्धि पर CM मोहन यादव का फोकस, युवाओं के रोजगार को लेकर सरकार की रणनीति

MP की समृद्धि का रोडमैप युवाओं के रोजगार से लेकर उद्योगों के विस्तार तक, मोहन सरकार का फोकस है। इंदौर दौरे पर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के आर्थिक विकास, औद्योगिक निवेश, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे अहम क्षेत्रों पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव मॉडल को मध्यप्रदेश की खास पहल बताते हुए कहा कि, अब जबलपुर को आर्थिक गलियारे के रूप में विकसित करने किया जाएगा।
मध्यप्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करने की दिशा में सरकार उद्योगों के विस्तार पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर दौरे के दौरान प्रदेश के विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं पर बात की। सरकार का फोकस निवेश आकर्षित करने, नए उद्योग स्थापित करने और प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर है।
मुख्यमंत्री ने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव मॉडल को प्रदेश के लिए अहम पहल बताया। lवहीं, जबलपुर को आर्थिक गलियारे के रूप में विकसित करने और इंदौर-उज्जैन तथा भोपाल को मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के रूप में आगे बढ़ाने की दिशा में भी जोर दिया जा रहा है।
कुल मिलाकर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विकास एजेंडे में निवेश, उद्योग, रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा अहम प्राथमिकताएं हैं।


