MP: CM मोहन यादव का मिशन, मध्यप्रदेश में नई निवेश क्रांति की तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश को देश के बड़े औद्योगिक और तकनीकी केंद्रों में शामिल करने के मिशन पर है। सरकार का फोकस अब सेमीकंडक्टर उद्योग पर है। इसी रणनीति के तहत 23 और 24 अक्टूबर को इंदौर में मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 होने जा रही है, जहाँ 50 से ज्यादा कंपनियां अपनी तकनीक का प्रदर्शन करेंगी, उद्योग जगत के दिग्गज जुटेंगे और निवेश की नई संभावनाओं पर मंथन होगा।
मध्यप्रदेश में निवेश की नई संभावनाएं तलाशने और आधुनिक तकनीक के उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार का फोकस तेज है। इसी कड़ी में इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 23 और 24 अक्टूबर को मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 आयोजित की जा रही है। दो दिवसीय आयोजन में देश-विदेश की सेमीकंडक्टर कंपनियों, निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और स्टार्टअप प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले दिन उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। सरकार की मंशा है कि प्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए निवेश, तकनीकी सहयोग और मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम तैयार किया जाए।
समिट में 50 से अधिक कंपनियां चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर पैकेजिंग एवं टेस्टिंग, उपकरण, सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण से जुड़ी तकनीकों और समाधानों का प्रदर्शन करेंगी। आयोजन के दौरान 8 पैनल चर्चाएं, 5 राउंडटेबल बैठकें और 2 मुख्य व्याख्यान होंगे। पहले दिन मध्यप्रदेश को सेमीकंडक्टर पैकेजिंग एवं टेस्टिंग हब के रूप में विकसित करने, फैबलेस इकोसिस्टम, विनिर्माण और आपूर्ति शृंखला जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी। इंफ्रास्ट्रक्चर, बौद्धिक संपदा और शिक्षण संस्थानों की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
यानी सरकार का जोर केवल निवेश प्रस्तावों तक सीमित नहीं, बल्कि तकनीकी क्षमता, उद्योगों के बीच सहयोग और भविष्य की जरूरतों के मुताबिक कुशल मानव संसाधन विकसित करने पर भी है। समिट के दूसरे दिन चिप टेक्नोलॉजी, ।प्, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद निर्माण, डिजाइन सेवाओं, अनुसंधान एवं विकास और तकनीकी प्रतिभाओं को तैयार करने जैसे विषयों पर चर्चा होगी। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का निवेश मिशन अब सेमीकंडक्टर और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में नए अवसर तलाश रहा है।



