MP: CM मोहन यादव ने खोला घोषणाओं का पिटारा, 20 हजार पदों पर भर्ती का ऐलान

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर नई भर्ती करने की घोषणा की है। इसके साथ ही प्रदेश में 200 नए सांदीपनि विद्यालय खोले जाएंगे, जबकि जनजातीय क्षेत्रों में 200 नए स्कूल भवन भी बनाए जाएंगे। भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 950 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति के आदेश भी सौंपे।
भोपाल के रवींद्र भवन से मध्यप्रदेश के युवाओं और शिक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी घोषणाएं सामने आई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर नई भर्ती करने का ऐलान किया। इसके साथ ही शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रदेश में 200 नए सांदीपनि विद्यालय खोले जाएंगे और जनजातीय इलाकों में 200 नए विद्यालय भवन बनाए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने करीब 950 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति के आदेश सौंपे। इनमें 661 सहायक ग्रेड-3, 31 प्राथमिक शिक्षक और 262 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अब तक 85 हजार नियुक्तियां कर चुकी है और आने वाले समय में स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर और भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के बजट में हुई बढ़ोतरी का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 से पहले स्कूल शिक्षा विभाग का बजट करीब 400 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हो गया है।
20 हजार भर्तियां, 200 नए सांदीपनि विद्यालय और जनजातीय क्षेत्रों में 200 नए स्कूल भवन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षा और रोजगार, दोनों मोर्चों पर बड़े ऐलान किए हैं। कुल मिलाकर मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने कदम बढ़ा दिए है।



