एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: इंदौर में हिंदुस्तानी भाऊ का भौकाल, बोले- बाबू-शोना कम करो, मां-बाप की बात सुनो

इंदौर में भाऊ का भौकाल, मंच से कड़क बोल और युवाओं को दिया सीधा संदेश! सोशल मीडिया पर अपने खास अंदाज के लिए चर्चित हिंदुस्तानी भाऊ यानी विकास फाटक ने दशहरे के मंच से युवाओं को ऐसी नसीहत दी कि उनका बयान चर्चा का विषय बन गया। भाऊ बोले- बाबू-शोना कम करो, मां-बाप की बात सुनो! 

इंदौर के छावनी क्षेत्र स्थित नंबर-2 स्कूल में आयोजित विजयादशमी महोत्सव में सोशल मीडिया पर्सनैलिटी विकास फाटक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने 121 फीट ऊंचे रावण का दहन किया। युवा छात्र नेता रवि चैधरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाऊ ने अपने चिर-परिचित अंदाज में युवाओं को संदेश दिया। हिंदुस्तानी भाऊ ने मंच से युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, बाबू-शोना कम करो, मां-बाप की बात सुनो! मां-बाप का आशीर्वाद लेकर घर से निकलो, बाहर किसी दूसरे का पैर नहीं छूना पड़ेगा। ऐसा कोई काम न करें, जिससे माता-पिता को दूसरों के सामने झुकना पड़े। 

भाऊ का यह अंदाज सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खूब उत्साह दिखाया। दशहरे के मौके पर जहां 121 फीट ऊंचे रावण का दहन आकर्षण का केंद्र रहा, वहीं हिंदुस्तानी भाऊ की बेबाक बातें भी लोगों के बीच चर्चा में रहीं। कार्यक्रम के दौरान इंदौर की जनता से मिले प्यार और समर्थन को देखकर भाऊ गदगद नजर आए। इतना ही नहीं पाकिस्तान को लेकर भी हिंदुस्तानी भाऊ जमकर बरसे ।

कुल मिलाकर इंदौर में हिंदुस्तानी भाऊ का अंदाज भी चर्चा में रहा और उनका संदेश भी। 121 फीट के रावण दहन के बीच भाऊ ने युवाओं को याद दिलाया कि जिंदगी में रिश्तों की अहमियत समझना जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button