MP: शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए CM मोहन यादव का ऐलान, पत्नी और माता-पिता को मिलेंगे 50-50 लाख

पुलिस की वर्दी पहनकर देश और प्रदेश की सुरक्षा के लिए जान कुर्बान करने वाले जवानों के परिवारों को लेकर मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले पुलिसकर्मी की एक करोड़ रुपये की सहायता राशि सिर्फ पत्नी को नहीं मिलेगी, बल्कि उनके बुजुर्ग माता-पिता को भी इसमें बराबर का हिस्सा मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस स्मृति दिवस पर घोषणा करते हुए बताया कि कुल सहायता राशि का 50 प्रतिशत शहीद की पत्नी और 50 प्रतिशत उनके बुजुर्ग माता-पिता को दिया जाएगा।
भोपाल के लाल परेड मैदान में पुलिस स्मृति दिवस परेड३ शहीद जवानों को श्रद्धांजलि और उनके परिवारों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों को दी जाने वाली एक करोड़ रुपये की सहायता राशि अब नए तरीके से वितरित की जाएगी। इसके तहत 50 लाख रुपये शहीद की पत्नी को और 50 लाख रुपये उनके बुजुर्ग माता-पिता को दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर लिया गया है, ताकि शहीद के माता-पिता को भी आर्थिक सुरक्षा मिल सके।
इस फैसले का उद्देश्य शहीद के उन माता-पिता को भी सहायता उपलब्ध कराना है, जिन्होंने अपने बेटे या बेटी को देश और प्रदेश की सुरक्षा में खोया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि, प्रदेश की सुरक्षा में पुलिस जवानों ने कठिन परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारी निभाई है। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के 35 साल पुराने नक्सलवाद के दंश से बाहर आने को प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश ने इस चुनौती पर विजय प्राप्त की है।
कुल मिलाकर मध्यप्रदेश सरकार की नई घोषणा के तहत अब शहीद पुलिसकर्मी की पत्नी के साथ उनके बुजुर्ग माता-पिता को भी सहायता राशि में बराबर का हिस्सा मिलेगा। कुल एक करोड़ रुपये में से 50-50 लाख रुपये देने का यह फैसला शहीद परिवारों की आर्थिक सुरक्षा की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।



