एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: CM हाउस में BJP कोर ग्रुप की बैठक, कांग्रेस की रैली के जवाब में प्लान

मध्यप्रदेश में सियासी हलचल तेज है। मुख्यमंत्री निवास पर बीजेपी कोर ग्रुप की अहम बैठक हुई, जिसमें  कांग्रेस की प्रस्तावित रैली के जवाब में बीजेपी अब ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चलाने जा रही है। अभियान के के तहत भोपाल, इंदौर और जबलपुर में बड़ी रैलियां आयोजित करेगी। इसके साथ ही मोहन सरकार के तीन साल पूरे होने पर उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की योजना पर भी चर्चा हुई।

मध्यप्रदेश बीजेपी ने आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और संगठन की रणनीति को लेकर मंथन तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कोर ग्रुप की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान समेत 16 सदस्य शामिल हुए। बिप्लब कुमार देब के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद कोर ग्रुप की यह दूसरी बैठक थी। बैठक में राजनीतिक अभियान, आगामी कार्यक्रमों और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि बैठक में कांग्रेस की रैली के मुकाबले बीजेपी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चलाने की रणनीति पर विचार किया। इसके तहत भोपाल, इंदौर और जबलपुर में बड़े स्तर पर रैलियां आयोजित करने की योजना है। इन रैलियों में करीब एक लाख लोगों की सहभागिता का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अभियान का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया जा सके।

वहीं, प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के सामने रखने की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के कार्यों को सार्वजनिक पोर्टल पर उपलब्ध कराने के विषय पर भी चर्चा की गई, ताकि सरकार के कामकाज और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की जानकारी आम जनता तक पहुंच सके।

कुल मिलाकर बीजेपी की इस बैठक में राजनीतिक अभियान से लेकर सरकार के तीन साल के रिपोर्ट कार्ड तक कई अहम मुद्दों पर मंथन हुआ। अब देखना होगा कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के जरिए बीजेपी प्रदेश की राजनीति में कितना प्रभाव छोड़ पाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button