एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: CM मोहन यादव ने दिया नशामुक्ति का संदेश, बड़वानी से बड़ा ऐलान

नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार को बर्बादी की ओर धकेल देता है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी में आयोजित शिवपंथी नशामुक्ति कार्यक्रम में कही। मुख्यमंत्री ने नशे को समाज के लिए घातक बताते हुए शिवपंथ के समाज सुधार के प्रयासों की सराहना की। साथ ही वनाधिकार पट्टों को लेकर भी बड़ा आश्वासन दिया। सीएम ने कहा कि, जिन लोगों के पट्टे अभी बाकी हैं, उन्हें जल्द पट्टे दिए जाएंगे और जिनके पट्टे मिल चुके हैं, उनकी स्थायी रजिस्ट्री सरकार कराकर देगी।

मध्यप्रदेश के बड़वानी में आयोजित शिवपंथी नशामुक्ति कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे का दुष्प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे पूरे परिवार की जिंदगी प्रभावित होती है। उन्होंने शिवपंथ की ओर से समाज सुधार और नशामुक्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहनीय बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, नशा किसी भी रूप में उचित नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2029 तक देश और प्रदेश से नशा ख़त्म हो जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वनाधिकार पट्टों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि जिन पात्र लोगों के वनाधिकार पट्टे अभी लंबित हैं, उन्हें जल्द पट्टे दिलाए जाएंगे। वहीं, जिन लोगों को पट्टे मिल चुके हैं, उनकी स्थायी रजिस्ट्री सरकार कराकर देगी। मुख्यमंत्री के इस आश्वासन से वनाधिकार पट्टों का इंतजार कर रहे लोगों को उम्मीद मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button