एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: नगरीय निकायों में खरीदी के भ्रष्टाचार पर CM मोहन यादव सख्त, कैबिनेट बैठक में उठा गड़बड़ियों का मुद्दा

मध्यप्रदेश में सरकारी खरीदी में गड़बड़ी करने वालों की अब खैर नहीं! नगरीय निकायों में खरीदी के दौरान कथित भ्रष्टाचार का मामला कैबिनेट बैठक में उठा, तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ कर दिया- भ्रष्टाचार पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सरकार का दावा है कि, मदद से गड़बड़ियां पकड़ी गईं और महज छह महीने के भीतर 201 प्रकरणों में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 

मध्यप्रदेश में नगरीय निकायों की खरीदी में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह मुद्दा उठा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भ्रष्टाचार का मामला सामने आने पर सतर्कता के साथ कार्रवाई की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

कैबिनेट बैठक के बाद एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि नगरीय विकास विभाग में खरीदी के दौरान हुई गड़बड़ियों पर चर्चा की गई। मंत्री के मुताबिक, इन मामलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अनियमितताओं की पहचान की गई और छह महीने के भीतर कार्रवाई की गई। सरकार की ओर से दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, कुल 201 प्रकरणों में 392 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। मुख्यमंत्री का संदेश साफ है, सरकारी व्यवस्था में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button