एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: इंदौर में CM मोहन यादव के तीखे तेवर, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा

इंदौर में बीजेपी की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर अराजकता फैलाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। तीखे तेवर दिखाते हुए सीएम ने यहां तक कह दिया कि ऐसा लगता है, राहुल गांधी पाकिस्तान से आकर इस देश में राजनीति कर रहे हैं। 

इंदौर में शुक्रवार को भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई। सुभाष नगर चैराहे से शुरू हुई यात्रा पाटनीपुरा चैराहे पर समाप्त हुई। इसमें सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, भाजपा के प्रदेश प्रभारी विप्लब देव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट प्रमुख रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से जनता व कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के खिलाफ एकजुट रहने की शपथ दिलाई।

पदयात्रा के दौरान सीएम के बयान से सियासी पारा चढ़ गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया। सीएम ने कहा इलेक्शन कमीशन , सुप्रीम कोर्ट लोकतंत्र की रक्षा करती है , इन संस्थाओं पर राहुल गाँधी की नादानियाँ प्रश्न उठाती है। ऐसा लगता है राहुल गाँधी इस देश का नहीं , पाकिस्तान से आकर राजनीती कर रहा है। लोकतंत्र का अपमान करने वाले कांग्रेस नेताओं को डूब मरना चाहिए।

कुल मिलाकर इंदौर की इस पदयात्रा में लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ सियासी हमले भी चर्चा में रहे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button