एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: कांग्रेस के बयान पर BJP का सियासी तराना, ‘मोदी तो जाएगा’ के जवाब में ‘कहीं नहीं जाएंगे मोदी’

सियासत में बयानबाजी तो आपने खूब देखी होगी… लेकिन अब जुबानी जंग का जवाब गाने से दिया जा रहा है! कांग्रेस के ‘मोदी तो जाएगा’ वाले बयान के बाद बीजेपी ने नया तराना छेड़ दिया है— ‘कहीं नहीं जाएंगे मोदी!’ आलम ये है कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल खुद मंच पर गाना गाते नजर आए और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इसी धुन पर नारे लगवा दिए। अब राजनीति के मंच पर भाषण कम और गाने ज्यादा गूंज रहे हैं!

जबलपुर में बीजेपी की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ यात्रा के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने सियासी माहौल को सुरों से भर दिया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कार्यक्रम में पहुंचे थे। तभी लोगों ने उनसे फरमाइश कर दी— मेघवाल जी, ‘कहीं नहीं जाएंगे मोदी’ वाला गीत सुनाइए! फिर क्या था… मंत्री जी ने भी माइक संभाला और मंच से गीत गाकर सुना दिया। इतना ही नहीं, वहां मौजूद लोगों से भी गीत गवाया गया। देखते ही देखते राजनीतिक कार्यक्रम में गीत का रंग जम गया।

जबलपुर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के सुरों के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी इसी गीत के जरिए नारे लगवाए। मुख्यमंत्री ने कहा— ‘कहीं नहीं जाएगा मोदी, राहुल गांधी और उनके चट्टे-बट्टे यूं ही चिल्लाते रहेंगे।’

अब बीजेपी के मंचों पर यह गीत सियासी जवाब के तौर पर गूंज रहा है। एक तरफ कांग्रेस का बयान, दूसरी तरफ बीजेपी का तराना… और बीच में जनता के सामने नेताओं का नया अंदाज! तो कुल मिलाकर सियासत का नया मुकाबला शुरू हो गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button