एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक स्थगित, दतिया उपचुनाव के चलते बदला कार्यक्रम

मध्यप्रदेश बीजेपी की सबसे अहम संगठनात्मक बैठक फिलहाल टाल दी गई है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, जो 18 और 19 जुलाई को राम राजा की नगरी ओरछा में होने वाली थी, अब स्थगित कर दी गई है। आखिर अचानक क्यों बदला कार्यक्रम? क्या है इसके पीछे की पूरी रणनीति…

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रस्तावित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक फिलहाल स्थगित कर दी है। पहले यह बैठक 18 और 19 जुलाई को ओरछा में आयोजित होनी थी, लेकिन अब पार्टी ने इसकी तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, दतिया विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों और आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए संगठन ने यह निर्णय लिया है। फिलहाल बीजेपी का पूरा फोकस दतिया उपचुनाव पर है, जहां जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन से लेकर सरकार तक पूरी ताकत झोंकी जा रही है। यही वजह है कि कार्यसमिति जैसी बड़ी बैठक को फिलहाल टालकर चुनावी तैयारियों और विधानसभा सत्र को प्राथमिकता दी गई है।

हालांकि बैठक की तारीख बदली है, लेकिन स्थान नहीं। बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक राम राजा की नगरी  ओरछा में ही आयोजित की जाएगी। नई तारीखों का ऐलान पार्टी जल्द करेगी। इस बैठक में प्रदेशभर से पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और संगठन के प्रमुख जिम्मेदार कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा, संगठन के आगामी कार्यक्रम, राजनीतिक प्रस्ताव, बूथ सशक्तिकरण, सरकार और संगठन के बीच समन्वय तथा आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। कुल मिलाकर, बीजेपी ने कार्यसमिति की बैठक रद्द नहीं बल्कि केवल स्थगित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button