MP: खजुराहो के मां बघराजन मंदिर में भक्तों का तांता, सदियों पुराना है इतिहास

विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में मां बघराजन का प्राचीन सिद्ध पीठ मंदिर स्थित है। जो हजारों लोगों की आस्था का केंद्र माना जाता है। माना जाता है कि माता के दर्शन से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। जिसके लिए दूर दूर से लोग माता के दर्शन के लिए खजुराहो पहुँचते है। वही नवरात्रि के दौरान माँ के मंदिर में भक्तों का ताँता देखने को मिल रहा है।
पर्यटन नगरी खजुराहो में यूं तो अनेकानेक देवी देवताओं के मंदिर विद्यमान है। लेकिन खजुराहो के जटकरा मार्ग पर स्थित है मां बघराजन का मंदिर। जो हजारों लोगों की आस्था का केंद्र माना जाता है। जहां दूर दूर से लोग माता के दर्शन के लिए पहुँच रहे है। मान्यता के अनुसार जो भक्त सच्चे मन से माँ से कोई मुराद मांगता है तो माँ अपने भक्त की मनोकामना पूरी करती है। वही नवरात्रि के दौरान कई लोग माता के दर्शन के लिए खजुराहो पहुँच रहे है।
मां बघराजन के इस मंदिर का इतिहास सदियों पुराना बताया जाता है। मां बघराजन के इस प्राचीन सिद्ध पीठ मंदिर में माता की स्वयंभू प्रतिमा है विराजमान है। मान्यता है कि मां के प्रति भक्तो की अटूट श्रद्धा के चलते उनकी सभी मनोकामना पूरी हो जाती है।