एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगराजधानी-रिपोर्टविशेषसरकारी-हलचल

CM हाऊस का घेराव करने निकले करणी सैनिक, पुलिस से हुई तीखी नोक-झोंक

10 सूत्रीय मांगों को लेकर करणी सेना एक बार फिर भोपाल में प्रदर्शन कर रही है। राजधानी के रातीबड़ क्षेत्र में सभा के बाद करणी सेना के कार्यकर्ता सीएम हाउस घेराव के लिए निकले। पुलिस ने इन्हे नीलबड़ चौराहे के पास रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में नोक झोक देखने को मिली। हालांकि बाद में करणी सेना के कार्यकर्ता बेरेकिड्स हटाकर आगे बढ़ गए।

सभा को संबोधित करते हुए करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग प्रताप सिंह राघव ने कहा कि, हम पहले दो आंदोलन कर चुके हैं, तब केवल आश्वासन देखकर आंदोलन समाप्त कर दिए गए थे, उसके बाद भी कोई निर्णय नहीं लिया गया, अब हमने फिर 10 सूत्रीय मांगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तक पहुंचाई है। संगठन की महिला प्रदेश अध्यक्ष दीपिका सिंह ने बताया की, हमारी लड़ाई प्रशासन से नहीं है अनुशासन पूर्वक सीएम हाउस का घिराव करने जा रहे हैं। शासन ने हम पर लाठी चार्ज किया तो हम वादा करते हैं। सरकार को बैग सखी पर लाकर छोड़ेंगे।

उन्होंने कहा की, कांग्रेस ने भी कभी हमारा साथ नहीं दिया किसी दल की बातों में आकर हिंदुत्व को खतरे में नहीं डालेंगे. आज से हमारी असर लड़ाई शुरू है. संगठन महामंत्री दिग्विजय सिंह ने बताया कि, 5 हजार करणी सैनिक शनिवार रात 8 बजे तक भोपाल पहुंच गए। संगठन के यह सभी कार्यकर्ता भोपाल और शहर के आउटर में उन्हें बताए गए स्थान पर पहुंच गए। राजस्थान, गुजरात और पंजाब के सदस्य भी प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button