एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Digvijay Singh के ‘दंगे’ वाले बयान पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, कही ये बात

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीजेपी पर नुंह (हरियाणा) जैसे दंगे प्रदेश में भी कराने की कोशिश वाले बयान पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि, दंगे कराना तो कांग्रेस का पेटेंट है। जब भी चुनाव आते है  कांग्रेस अल्पसंख्यकों को दंगे का डर दिखाने लगती है। डॉ मिश्रा  ने शायराना अंदाज में  कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा, कांग्रेस की राजनीति का तो इतना सा फ़साना है, बस्तियां भी जलवाना है और मातम भी मनाना है।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि, पूरा देश जानता है कि अल्पसंख्यकों को दंगो का डर दिखाकर संगठित करना, उनके वोट लेना व हिन्दुओ को जातियों में बांट कर कमजोर करना कांग्रेस मॉडल है। प्रदेश में चुनाव होने है इसलिए चचा जान दिग्विजय सिंह अब दंगो कि बात कर अल्पसंख्यकों को डराने में जुट गए  है। लेकिन वह यह भूल गए कि अल्पसंख्यक वर्ग भी अब कांग्रेस मॉडल समझ चुका है और वह अब उसके झांसे में नही आने वाला है।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि, वैसे भी दिग्विजय सिंह जी तो कांग्रेस के दंगा मॉडल के हेड मास्टर है। खरगोन में दंगो के समय वह मस्जिद में भगवा झंडा लगा फर्जी फ़ोटो अपने ऑफिशियल एकाउंट से जारी कर वह दंगे भड़काने का प्रयास करते है। उज्जैन में पाकिस्तान जिंदाबाद  के नारे उन्हें काजी साहब जिंदाबाद  सुनाई देते है। हिन्दुओ की आबादी मुस्लिमो के मुकाबले तेज़ी से बढ़ रही है जैसे बयान देकर अपसंख्यको में भृम फैलाने का प्रयास भी यही करते है। यह सब क्या है,क्या देश की जनता यह समझती नही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button