एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP news: विधानसभा में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, बेस्ट विधायक और मंत्रियों का हुआ सम्मान

मध्यप्रदेश विधानसभा 2023 में मंत्री, विधायक, कर्मचारियों और अधिकारियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मान से नवाजा गया। गोपाल भार्गव चुने गए बेस्ट मंत्री तो बेस्ट विधायक का अवार्ड कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सिंह को दिया गया।

मध्यप्रदेश विधानसभा में 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट मंत्री, बेस्ट विधायक, बेस्ट अधिकारी और बेस्ट पत्रकार के अवार्ड वितरित किए गए। पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर गोपाल भार्गव को वर्ष 2023 के लिए उत्कृष्ट मंत्री के अवार्ड से नवाजा गया। उनके साथ ही मंत्री तुलसी सिलावट और मंत्री मीना सिंह को भी उत्कृष्ट मंत्री सम्मान दिया गया। उत्कृष्ट विधायक सम्मान कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सिंह को दिया गया।

मंगलवार को विधानसभा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इसमें मंत्री विधायक अधिकारी और कर्मचारियों को उनके सराहनीय काम के लिए सम्मानित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम और संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा की उपस्तिथि में सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीता सरण शर्मा, विधायक पीसी शर्मा आदि विधायक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश विधानसभा 2023 में मंत्री, विधायक, कर्मचारियों और अधिकारियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मान से नवाजा गया। गोपाल भार्गव चुने गए बेस्ट मंत्री तो बेस्ट विधायक का अवार्ड कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सिंह को दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button