ताजा-खबरपर्दे-के-पीछेमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Mp news: केंद्रीय जेल पहुंचे राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, कैदियों का बढ़ाया हौसला!

केंद्रीय जेल बड़वानी में सोमवार को कैदियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिसमें कैदियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। जिन्हें राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी ने पुरस्कृत किया। जहां राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने बताया प्रतिभाओं का सम्मान होना चाहिए।

केंद्रीय जेल बड़वानी में कैदियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमे कोई कैदी प्रथम तो कोई द्वितीय कोई तृतीय स्थान पर रहे ,जिन्हें राज्यसभा सांसद डॉ सुमेर सिंह सोलंकी ने पुरस्कृत किया। वहीं इस दौरान उप जेल अधीक्षिका शेफ़ाली तिवारी ने बताया कि आज केंद्रीय जेल में खेल कूद,गीत संगीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन हुआ था जिसमे कैदियों ने भाग लिया और आज लगा के ऐसे आयोजन होना चाहिए ।

कुल मिलाकर देखा जाए तो केंद्रीय जेल में हुआ आयोजन कैदियों के लिए प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने वाला मंच बना, वही इस दौरान जेल उप अधीक्षिका ने कुछ कैदियों की सात दिवस की सजा माफ की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button