MP: CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी!, पुलिस ने लिया एक्शन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी बुरहानपुर का रहने वाला है, उसने डायल-112 पर मैसेज करके मुख्यमंत्री को जान से मारने का मैसेज भेजा था. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी अपने पिता को इस मामले में गिरफ्तार करवाना चाहता था, इसलिए उसने यह धमकी भरा मैसेज भेजा था.
पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर को सुबह करीब 11:30 बजे यह मैसेज भेजा गया था. इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव को जान से मारने की धमकी दी गई थी. आरोपी ने इस मैसेज को दो बार एडिट भी किया था. और बाद में उसने इस मैसेज को डिलीट भी कर दिया था, लेकिन डायल 112 के कर्मचारियों ने समय पर स्क्रीनशॉट ले लिया था. क्राइम ब्रांच की जांच के बाद आरोपी को बुरहानपुर से गिरफ्तार किया गया. पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने इस बात की पुष्टि की है. पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि, अपने पिता से परेशान होकर आरोपी ने डायल-112 पर यह मैसेज किया था. वह अपने पिता को पुलिस से पकड़वाना चाहता था.
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी बुरहानपुर का रहने वाला है, उसने डायल-112 पर मैसेज करके मुख्यमंत्री को जान से मारने का मैसेज भेजा था.



