एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP news: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का अलग अंदाज, भक्तिभाव के बाद मैकेनिक के काम में बंटाया हाथ

एक मंत्री और रूप अनेक, जी हां ये शीर्षक मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पर सटीक बैठता है, क्योंकि कभी वो ठेले वाले बने दिखाई देते हैं, तो कभी खुद ही गटर साफ करने में जुट जाते हैं, वहीं अबकी बार एक बार फिर से वे भक्तिभाव में डूबे और वाहन को सुधारने वाले मैकेनिक बनते नजर आए।

दरअसल, मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपनी गांधीगिरी और अलग-अलग शैलियों के लिए जाने जाते हैं, समय-समय पर उनके किए रूप देखने को मिलते हैं, जिसके जरिए वो जनता के बीच अपनी पहचान बनाते नजर आते हैं, वहीं अबकी बार उनका भक्तिभाव वाला रूप देखने को मिला, जब उन्होंने भजन गाती महिलाओं के बीच बैठकर झांझ मंजीरे बजाए।

इसी तरह मंत्री तोमर का एक और रूप देखने को मिला जब वो वार्ड 33 के डोंगरपुरा में अपने दौरे के दौरान बाइक सुधार रहे मैकनिक के पास पहुंचे, मैकेनिक का काम में हाथ बंटाते हुए दिखाई दिए। अपने इस अंदाज को लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर बोले कि उन्होंने इसके जरिए सीखो कमाओ योजना का संदेश दिया है। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का यही अंदाज जनता को बहुत भाता है, क्योंकि वो जनता के बीच उन्हीं रुप में दिखाई देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button