एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP news: कांग्रेस के स्टार संभालेंगे प्रदेश में चुनावी मोर्चा, 40 प्रचारक दिखाएंगे दम

प्रदेश में विधानसभा चुनाव अपने चरम पर है, ऐसे में अपनी जीत की तलाश में जुटी कांग्रेस ने भाजपा से लोहा लेने के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सुची जारी कर दी है, जहां केंद्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश के बड़े चेहरे को इस सूची में जगह दी गई है जो प्रदेश भर में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए मोर्चा संभालते हुए नजर आएंगे।

प्रदेश के चुनावी समर में कांग्रेस की नैया पार लगाने के लिए कांग्रेस की और से अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है, जहां इस सुची में कांग्रेस के तमाम बड़े दिग्गजों को जगह दी गई है, जो प्रदेश भर में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए चुनावी मैदान संभालते हुए नजर आएंगे।

कांग्रेस की ओर से जारी इस सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,सोनिया गांधी,राहुल गांधी,प्रियंका गांधी,केसी वेनुगोपाल,रणदीप सुरजेवाला,मुकुल वासनिक,जितेंद्र सिंह,कमलनाथ,डॉ. गोविंद सिंह,दिग्विजय सिंह,भूपेश बघेल,अशोक गहलोत,सुखविंदर सिंह,दीपक बाबरिया,कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल, ओमकार मरकाम, अजय सिंह, विवेक तंखा, राजमणि पटेल,सचिन पायलट, नकुल नाथ, मीनाक्षी नटराजन, जीतू पटवारी, राज बब्बर, कन्हैया कुमार,आरिफ मसूद, शेख अलीम,संजय मसानी,सुनील केदार,अशोक सिंह,राधेलाल बघेल, महेंद्र पटेल,जीवन पटेल, प्रदीप अहिरवार, गुड्डु राजा बुंदेला, अभय दुबे जैसे बड़े दिग्गजों को मौका दिया गया है, जो प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता वापसी के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाते हुए नजर आएंगे।

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है भाजपा को जीत का पंच लगाने से रोकने के लिए कांग्रेस ने भी अपनी कमर कस ली है, और यही कारण है की कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों को प्रदेश के चुनावी मैदान में उतारा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button