झारखंड के दंगल में CM मोहन यादव की ENTRY!, हिंदुओं की घटती आबादी पर जनता को चेताया

झारखंड के चुनावी दंगल में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की एंट्री हो गई है, गिरिडीह और हजारीबाग जिलों में दस्तक देते ही मोहन ने हिंदुओं का मुद्दा उठाते हुए झारखंड में नई सियासी बहस छेड़ दी।
झारखंड किले को फतह करने के लिए बीजेपी आलाकमान ने अपने सबसे मजबूत राज्य के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को चुनावी प्रचार में उतारा है, चुनावी सभाओं में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि झारखंड में दिन-प्रतिदिन हिंदुओं की आबादी तेजी से घटती जा रही है, यह हम सबके लिए गंभीर संकेत हैं। मैं आदिवासी अंचल में खड़ा होकर पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि 2011 की जनगणना के आंकड़े देख लीजिए, लगातार हमारी आबादी घटती जा रही है, जबकि अन्य समुदायों की आबादी बढ़ रही है।
दरअसल झारखंड के गिरिडीह और हजारीबाग जिलों में परिवर्तन रैली के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के षड्यंत्रों के बाद अब झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री जिस रास्ते पर जा रहे हैं, वह बहुत खतरनाक है।
कुल मिलाकर मोहन यादव जिस राजनीतिक शैली के लिए जाने जाते है, उसी रणनीति के तहत मोहन यादव ने हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता जाहिर कर झारखंड में एक नया मुद्दा छेड़ दिया जो आने वाले समय में सोरेन सरकार की बैचेनी बढ़ाएगा।



