एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेषसरकारी-हलचल

MP: उमा भारती ने चुनाव लड़ने पर दिया दो टूक जवाब, “मुझे टिकट देने की किसकी औकात?”

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अपने बेबाक अंदाज को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि सियासी गलियारों में हलचल मच गई। उमा भारती ने साफ कहा- मुझे टिकट देने की किसकी औकात है, मैं खुद तय करती हूं कि चुनाव लड़ना है या नहीं! इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर भी उन्होंने बड़ा दावा कर दिया।

वृंदावन से भोपाल जाते समय ग्वालियर में मीडिया से चर्चा के दौरान उमा भारती से जब भविष्य में चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने अपने चिर-परिचित बेबाक अंदाज में जवाब दिया। उमा भारती ने कहा कि उन्हें चुनाव का टिकट देने की औकात किसकी है? चुनाव लड़ना है या नहीं, इसका फैसला वह खुद करती हैं।

उमा भारती का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब उनके राजनीतिक भविष्य और चुनावी सक्रियता को लेकर लगातार चर्चाएं होती रहती हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों को लेकर भी उमा भारती ने बड़ा सियासी दावा किया। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि अगर यूपी में एक बार बीजेपी जीत गई, तो अगले 20 साल तक सभी पार्टियों का सफाया हो जाएगा।

शराबबंदी के मुद्दे पर उमा भारती ने पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान कि तारीफ की है। साथ ही कहा मोहन सरकार को लेकर कहा कि, मैं मोहन से बहुत प्रसन्न हूँ  कुल मिलाकर, उमा भारती ने एक ही बातचीत में अपने चुनावी फैसले से लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत और शराब नीति तक पर खुलकर अपनी बात रखी। लेकिन, उनका यह सवाल टिकट देने की किसकी औकात?” बीजेपी के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा का विषय बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button