MP: 13 दिसंबर को मोहन सरकार के 3 साल पूरे, CM मोहन यादव सौंपेंगे पीएम मोदी को सरकार का रिपोर्ट कार्ड

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार 13 दिसंबर को अपने तीन साल पूरे करने जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकार का रिपोर्ट कार्ड सौंपने की तैयारी में हैं। इसके लिए एक खास बुकलेट तैयार हो रही है, जिसकी थीम रखी गई है—’सिद्धि, साधना और संकल्प’। यानी अब दिल्ली दरबार में होगा मोहन सरकार के तीन साल के कामकाज का पूरा लेखा-जोखा… और नजर होगी अगले दो साल के मिशन पर!
मध्यप्रदेश की सियासत में 13 दिसंबर की तारीख बेहद अहम होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार तीन साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। इस मौके को सरकार अपनी उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को सामने रखने के बड़े अवसर के तौर पर देख रही है। इसके लिए एक विशेष बुकलेट तैयार की जा रही है। इसकी थीम रखी गई है—’सिद्धि, साधना और संकल्प’। नाम से ही साफ है कि इसमें सरकार की अब तक की उपलब्धियों, कामकाज और आने वाले समय के संकल्पों को प्रमुखता दी जाएगी।
इस रिपोर्ट कार्ड में सरकार के बड़े फैसलों, पूरी हो चुकी योजनाओं और उन कामों का जिक्र होगा, जिन्हें सरकार ने अपनी प्रमुख उपलब्धियों के तौर पर आगे बढ़ाया है। लेकिन कहानी सिर्फ बीते तीन साल तक सीमित नहीं रहेगी। बुकलेट में अगले दो साल में पूरे किए जाने वाले लक्ष्यों का भी खाका तैयार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह रिपोर्ट कार्ड सौंपेंगे। ऐसे में यह बुकलेट सिर्फ उपलब्धियों का दस्तावेज नहीं, बल्कि सरकार के अगले दो साल की प्राथमिकताओं और राजनीतिक संदेश का भी अहम माध्यम मानी जा रही है।
कुल मिलाकर, तीन साल का कामकाज सामने होगा और दो साल का लक्ष्य तय होगा। अब देखना होगा कि ‘सिद्धि, साधना और संकल्प’ की इस बुकलेट में मोहन सरकार अपनी किन उपलब्धियों को सबसे बड़ी कामयाबी के तौर पर पेश करती है।



