MP: कार्तिकेय सिंह चौहान के ईंट वाले बयान पर सियासत गर्म, कांग्रेस प्रत्याशी ने दिया जवाब

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान के ईंट वाले बयान पर कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने करारा जवाब दिया। राजकुमार पटेल बोले कि, बुधनी विधानसभा में जो ईंट लगाई थी, वो सबसे पहले कांग्रेस ने लगाई थी।
बुधनी में विधानसभा उपचुनाव में दोनों ही पार्टियों अपने प्रत्याशियों को जीतने के लिए पुरजोर मेहनत कर रही है, कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने भेरूंदा में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर दिया है। इस मौके पर राजकुमार पटेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुस्तैदी के साथ चुनाव लडने के लिए रिचार्ज किया।
इस दौरान राजकुमार पटेल ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान के इस बयान का भी जवाब जिसमे उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस जीती तो एक ईंट भी नही लगेगी। राजकुमार ने कहा कि बुधनी के सबसे पहले ईंट कांग्रेस ने ही लगाई थी।
कुल मिलाकर देखा जाए तो कार्तिकेय के बयान के बाद दिग्विजय सहित कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं।