MP में सरकारी कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, DA 4% बढ़ा

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने एमपी के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट दिया है, प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों का डीए 4% बढ़ा दिया है, जनवरी 2024 से एरियर मिलेगा इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों का 4% डीए बढ़ा दिया है। इसका फायदा साढ़े सात लाख कर्मचारियों को मिलेगा। ये फैसला जनवरी 2024 से लागू होगा। अब प्रदेश के कर्मचारियों का डीए 46% से बढ़कर 50% हो गया है। इससे उनको हर महीने 620 रुपए से 5640 रुपए का फायदा होगा। वहीं, 10 महीने के एरियर के रूप में 6200 से लेकर 56,400 रुपए तक मिलेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को ये घोषणा करते हुए कहा, ‘राज्य सरकार ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया है। दीपावली के मौके पर इसकी बधाई डबल हो जाती है। 1 नवंबर मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस भी है। आप सब अपनी लगन, मेहनत, सकारात्मक सोच के कारण पूरे देश के अधिकारियों-कर्मचारियों में विशेष पहचान रखते हैं। इस नाते सरकार का भी उत्तरदायित्व है कि आपके हितों का ध्यान रखें।
कुल मिलाकर दिवाली से पहले दिवाली का तोहफा पाकर सूबे के सरकारी अधिकारी और कर्मचारी बेहद खुश नजर आ रहे है।