MP: MLA रमाकांत भार्गव हुए एक्टिव, घर-घर दर्ज करा रहे मौजूदगी

बुधनी के नव नियुक्त विधायक रमाकांत भार्गव ने 9 करोड़ 84 लाख की लागत से बने पुल का वर्चुअली शुभारंभ कर जनता को समर्पित किया। इस दौरान विधायक भार्गव ने जीत के लिए जनता का आभार भी जताया।
बुधनी विधानसभा के भाजपा विधायक रमाकांत भार्गव जीत के बाद बुधनी विधानसभा के लगातार दौरे कर रहे हैं, जिसके तहत आज तीसरे दिन में वह भेरूंदा के गोपालपुर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने ढोल ढमाकों के साथ आतिशबाजी कर रमाकांत भार्गव का भव्य स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधायक रमाकांत भार्गव ने पांडागांव में 9 करोड़ 84 लाख से लागत से बने पुल का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।
वही रमाकांत भार्गव ने मंच से गोपालपुर की जनता को संबोधित करते हुए बुधनी में बीजेपी की जीत को जनता व कार्यकर्ताओं की जीत बताते हुए जनता का आभार प्रकट किया।
कुल मिलाकर बुधनी के महज 13 हजार से जीत मिलने के बाद विधायक रमाकांत भार्गव अब गांव गांव और घर घर पहुंच रहे है।