MP: दिग्विजय सिंह पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का करारा प्रहार, कह दी ये बात

अपने बयानों से सियासत का पारा बढ़ा देने वाले कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर तीखा कटाक्ष करके राजनीति गरमा दी, मंत्री विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह को भेष बदलकर अयोध्या राम मंदिर जाने की सलाह दे डाली।
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर चर्चाओं में है। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को घेरते हुए तीखा कटाक्ष किया है। विजयवर्गीय ने बयान देते हुए कहा कि दिग्विजय अब भेष बदलकर अयोध्या जाएं और रामलला से अपने कुकर्मों की मांफी मांगे।
दरअसल, एमपी के नगरीय आवास एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सागर जिले के दौरे पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की हम देश के लिए राजनीती करते है और दूसरी पार्टी कुर्सी के लिए राजनीति करती है। उन्होंने मंच से अपनी बात रखने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे हमारे आंदोलन पर दिग्विजय हमेशा सवाल उठाते थे।
कुल मिलाकर पूर्व सीएम दिग्विजय को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा दी गई ये सलाह न सिर्फ मीडिया की सुर्ख़ियों में छाई हुई है बल्कि सियासत का पारा भी बढ़ा रही है।