‘फिलिस्तीन’ लिखा बैग लेकर संसद में प्रियंका गांधी, सियासी घमासान

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुले तौर पर फिलिस्तीन के लिए अपना प्रेम दिखाया है। संसद में प्रियंका गांधी एक बैग लेकर पहुंची, जिस पर Palestine लिखा हुआ था। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है।
कांग्रेस का एक बार फिर फिलीस्तीन प्रेम दिखाई दिया है। प्रियंका गांधी की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें उनके बैग पर “Palestine” लिखा हुआ है। कांग्रेस सांसद ये बैग लेकर संसद पहुंची थी। अब इस बैग पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। बीजेपी ने प्रियंका गांधी पर जुबानी हमला शुरू कर दिया है।
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं कि प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन का समर्थन किया है। हाल ही में भारत में आए फिलिस्तीन के राजदूत Abed Elrazeg Abu Jazer से उन्होंने मुलाकात की थी। फिलिस्तीनी राजदूत ने प्रियंका को वायनाड लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी थी।