Bhind में पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस के तत्वाधान में विधानसभा का घेराव किया गया था, जिसको लेकर पूर्व मंत्री डॉ.अरविंद सिंह भदौरिया ने कांग्रेस पर तंज कसा है।
पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद भदौरिया ने कहा कि, कांग्रेस का विधानसभा घेराव सिर्फ नाटक नोटंकी है, कांग्रेस के पैरों से जमीन खिसक चुकी है, उनके पास अब कुछ बचा नही है। इसलिए, अब वह इसी प्रकार की नाटक नोटंकी कर रहे है। वहीं उन्होंने कहा कि, जब कांग्रेस की सरकार थी तो प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था फिर गरीबी क्यों नही हटी, आजादी के बाद से कांग्रेस ने देश एवं मध्यप्रदेश दोनों जगह लंबे समय तक सत्ता चलाई फिर भी किसानों एवं आम आदमी की समस्या को दूर क्यों नही कर पाई।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस के तत्वाधान में विधानसभा का घेराव किया गया था, जिसको लेकर पूर्व मंत्री डॉ.अरविंद सिंह भदौरिया ने कांग्रेस पर तंज कसा है।