एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: बागेश्वर धाम में 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को कहा THANK YOU!

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के बुलावे पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बागेश्वर धाम में 251 जोड़ों की शादी को ऐतिहासिक बना दिया।  माहिम ने नव विवाहित दम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए इस सराहनीय आयोजन के लिए बागेश्वर बाबा को थैंक यू भी कहा। 

खजुराहो स्थित बागेश्वर धाम में 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह महोत्सव हुआ। कार्यक्रम में नव दम्पतियों को आशीर्वाद देने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आई। इस दौरान  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, सभी जोड़ों को बधाई देती हूं। सभी को सुखमय जीवन की शुभकामनाएं। आपको विवाह सूत्र में बांधने वाले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को धन्यवाद देती हूं। विवाहित जोड़ों को गृहस्थी के सामान के साथ-साथ जीवनयापन के लिए आटा चक्की और सिलाई मशीन भी दी जा रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, भारतीय परंपरा में संतों ने सदियों अपने कर्म और वाणी से जन मानस को राह दिखाई है। सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई है। अंधविश्वास के बारे में लोगों को जागरूक किया है। चाहे गुरुनानक हों, रविदास हों या संत कबीर दास हों, मीराबाई हों या संत तुकाराम, सभी ने समाज को सही राह दिखाई है।

कुल मिलाकर देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सामूहिक विवाह महोत्सव में शामिल होकर न सिर्फ 251 नव दम्पतियों को आशीर्वाद दिया बल्कि उनकी शादी को ऐतिहासिक भी बना दिया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button