MP: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल के परिवार से मिले PM मोदी, पुरानी यादें हुई ताजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल और उनके परिवार से खास मुलाकात की, इस दौरान पीएम मोदी ने करीब 55 मिनट तक शिवराज पाटिल और उनके परिवार के साथ कई अहम् मुद्दों पर गंभीर और सकारात्मक चर्चा की , वही पीएम मोदी ने पाटिल साहब के लोकसभा अध्यक्ष रहते हुए लोकसभा की यादों को भी तजा किया।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में नई दिल्ली स्थित 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल और उनके परिवार से मुलाकात की , इस मुलाकात में उनके बेटे शैलेष पाटिल व बहू अर्चना पाटिल, शैलेश पाटिल की पुत्री रुद्राली पाटील और दामाद कुशाग्र सिंह भी मौजूद रहे। कुशाग्र सिंह मध्यप्रदेश से हैं और आईएएस अधिकारी मनीष सिंह के बेटे हैं।
करीब 55 मिनट तक ये मुलाकात चली जिसमे विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसमें मुख्य रूप से नए संसद भवन का निर्माण और मूर्तिकला, लोकसभा क्षेत्र की परिसीमन, राजनीति में महिलाओं की भागीदारी, सौर ऊर्जा मिशन, एक राष्ट्र, एक चुनाव, महिला सशक्तिकरण शामिल। आरटीई से 10वीं तक की शिक्षा को मुफ्त करने पर जोर दिया गया।
पीएम मोदी ने रुद्राली, कुशाग्र और रुशिका के साथ डिजिटल इंडिया एआई, कानूनी क्षेत्र में युवा भागीदारी, राष्ट्र निर्माण में जैसे विषयों पर चर्चा की। कुल मिलाकर कई पारिवारिक, सामाजिक, राजनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रधानमंत्री के साथ शिवराज पाटिल की चर्चा हुई। इस दौरान शिवराज पाटिल ने पीएम मोदी को लातूर आने का न्योता दिया।