एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: महलों की नगरी मांडू में CM मोहन यादव, ऐतिहासिक विरासतों के वैभव को निहारा

धार जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार रात्रि में मांडू में विश्रम किया। वही गुरुवार सुबह उन्होंने रुचि पूर्वक माण्डू के ऐतिहासिक पुरातात्विक वैभव को देखा। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को मांडू के जहाज महल का भ्रमण किया। उन्होंने तवेली महल में रात्रि विश्राम किया। सुबह जहाज महल से मांडू के प्राकृतिक नजारों को निहारा। गाइड विश्वनाथ तिवारी के साथ मुख्यमंत्री ने जहाज महल, हिंडोला महल, चंपा बावड़ी, हमाम घर, मुंज तालाब और कपूर तालाब  का दीदार किया और यहां की जल संरचनाओं का इतिहास जाना।

मोहन यादव को पुरातत्व विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी दी गई। दीनदयाल अंत्योदय योजना – शहरी आजीविका मिशन के तहत स्थानीय महिलाओं को दिए जा रहे बाघ प्रिंट प्रशिक्षण का अवलोकन किया। डॉ यादव ने स्वयं भी बाघ प्रिंट की तकनीक पर हाथ आजमाए।

कुल मिलकर मांडू की ऐतिहासिक विरासतों का दीदार कर सीएम मोहन यादव मंत्रमुग्ध हो गए और उन्होंने बारिश में फिर से आने की इच्छा जताई। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button