MP: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महंगाई भत्ता 5% बढ़ाने की घोषणा की है। अब कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता मिलेगा। बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2024 और 1 जनवरी 2025 से लागू होंगी। एरियर राशि का भुगतान जून से अक्टूबर 2025 तक पांच किस्तों में किया जाएगा।
मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा कर दी है। सीएम ने प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को 1-7- 2024 से 3% और 1-1- 2025 से 2% महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त स्वीकृत करने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को भारत सरकार के कर्मचारियों के समान ही 55% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि के फल स्वरुप एरियर राशि का भुगतान पांच समान किस्तों में जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक दीवाली अच्छी मनाकर किया जाएगा।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महंगाई भत्ता 5% बढ़ाने की घोषणा की है। अब कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता मिलेगा। बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2024 और 1 जनवरी 2025 से लागू होंगी। एरियर राशि का भुगतान जून से अक्टूबर 2025 तक पांच किस्तों में किया जाएगा।