MP: घायल जवानों से मिले CM मोहन यादव, बढ़ाया हौंसला, बोले- सरकार साथ है

मध्यप्रदेश के भोपाल में पुलिस की मॉक ड्रिल में ग्रेनेड फटने से गंभीर रूप से घायल हुए SAF के 2 जवानों को देखने के लिए सीएम मोहन यादव बंसल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना है। डॉक्टरों से ट्रीटमेंट प्रोग्रेस की जानकारी ली। इस दौरान सीएम मोहन ने कहा हमारी पूरी सरकार जवानों के साथ खड़ी है।
भोपाल में मॉक ड्रिल के दौरान ग्रेनेड फटने से दो पुलिसकर्मी विशाल सिंह और संतोष कुमार घायल हो गए। यह घटना पच्चीसवीं बटालियन में हुई। घायलों को इलाज के लिए बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही मुख्यमंत्री मोहन यादव आज घायल जवानों का हाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे , इस दौरान उन्होंने घायल जवानों के परिजनों को ढांढस बंधाया। डॉक्टरों से ट्रीटमेंट प्रोग्रेस की जानकारी ली।
CM डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मॉकड्रिल के दौरान घायल जवानों से मिलने आया था। उनके बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए हैं। उनके परिजनों से मुलाकात की है। भोपाल में एक घटना में घायल एक व्यक्ति के बच्चे ने भी मुझसे उनके पिता से मिलने का आग्रह किया था उनसे भी मिला हूं। एक जवान को आंख में गंभीर चोट लगी है, मैंने जांच के आदेश भी दिए हैं। मॉकड्रिल के दौरान इस तरह की घटना क्यों हुई, जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है,जवानों के साथ पूरी सरकार खड़ी है।
दरअसल, पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले के बाद पुलिस द्वारा लगातार मॉक ड्रिल के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। इसी के तहत गुरुवार को 25वीं बटालियन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। इस दौरान ये हादसा हो गया। विस्फोट की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।