एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: विश्व संचार दिवस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का ऐलान, भारत में 6G के लिए तैयारी

ग्वालियर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया विश्व संचार दिवस पर बड़ा ऐलान कर दिया। सिंधिया ने कहा कि, भारत में 5G का रोलआउट विश्व में सबसे तेज गति से हुआ है। अब देश में 6G के लिए तैयारी शुरू हो गई है , वही उन्होंने बायकॉट तुर्की का समर्थक करते हुए कहा कि, राष्ट्र की सुरक्षा में से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को ग्वालियर में विश्व संचार दिवस के अवसर पर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि भारत में 5G का रोलआउट विश्व में सबसे तेज गति से हुआ है। मात्र 22 महीनों में 99% जिलों और 82% जनता तक यह सेवा पहुंच चुकी है। सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दूरसंचार क्षेत्र में अग्रणी स्थान पर है। देश अब 6G तकनीक के लिए नियम बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

डाक विभाग के बारे में उन्होंने कहा कि यह देश का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक्स और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है।

भारतीय डाक विभाग में 1.64 लाख पोस्ट ऑफिस हैं। इसमें लगभग ढाई लाख ग्रामीण डाक सेवक कार्यरत हैं। सिंधिया ने याद दिलाया कि 2008 में उन्होंने ‘डाक सेवा जन सेवा’ का स्लोगन दिया था।

तुर्किए और अजरबेजान के बायकॉट पर बोलते हुए सिंधिया ने कहा कि यह देश की जनता का भावुक निर्णय है। उन्होंने कहा कि जो देश आतंकवाद और पाकिस्तान का साथ देते हैं, उनके खिलाफ राष्ट्रीय भावना जागृत हुई है। राष्ट्र की सुरक्षा में से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बता दे कि भारत पाकिस्तान तनाव के चलते सिंधिया अपना दौरा बीच में ही रद्द कर दिल्ली लौट गए थे। हालात सामान्य होने पर सिंधिया एक बार फिर तीन दिवसीय ग्वालियर दौरे पर आए है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button