MP: पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा बयान, दिग्विजय सिंह को कहा विधर्मी

पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर बड़ा जुबानी हमला बोला, प्रज्ञा ठाकुर ने नाम लिए बिना दिग्विजय सिंह को विधर्मी बताते हुए कहा कि, आतंकवादियों को जी कहने वाले को भोपाल चुनाव में हराया। दिग्विजय को कोई नहीं पूछ रहा।
अपने बयानों की वजह से हमेशा से सुर्ख़ियों में रहने वाली पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एकबार फिर भोपाल लोकसभा चुनाव को लेकर दिग्विजय सिंह पर जुबानी हमला बोला। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा की, आतंवादियों को जी कहने वाले विधर्मी को हमने भोपाल के धर्मयुद्ध में नाश किया।
प्रज्ञा ठाकुर ने कहा राजनितिक व्यक्ति की राजनीतिक हत्या कर दो वो ख़त्म हो जायेगा , आज उन्हें कोई दो टके में नहीं पूछ रहा है, जहाँ जाते लोग कहते है बंटाढार आ गया।
पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर प्रताप पराक्रम यात्रा में शामिल होने इंदौर पहुंची थी , इस दौरान उन्होंने ये बयान दिया।