MP: गाडरवाड़ा के दौरे पर आएंगे CM मोहन यादव, सौगातों की लगाएंगे झड़ी

9 जून सोमवार को सूबे के मुखिया यानी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव गाडरवारा आ रहे हैं, जिसके तहत गाडरवारा में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। CM मोहन यादव का कार्यक्रम गाडरवारा के रूद्र मैदान में आयोजित होना है, जिसको लेकर कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप ने तैयारियों का जायजा लिया है।
जिले के प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत करने का कार्यक्रम की रूपरेखा भी रखी गई हैं। संबंधित अधिकारियों की बैठक हो रही है। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जा रहे हैं। साथ ही पूरा जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप ने बताया कि, बीते डेढ़ साल मे सीएम ने सैकड़ो करोड रुपए की सौगात गाडरवारा को दी है. उन्होंने बताया कि, लगभग 75 करोड़ के भूमि पूजन लोकार्पण CM मोहन यादव के द्वारा किए जाएंगे.
कुलमिलाकर, देखा जाए तो 9 जून सोमवार को सूबे के मुखिया यानी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव गाडरवारा आ रहे हैं जिसके तहत गाडरवारा में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। CM मोहन यादव का कार्यक्रम गाडरवारा के रूद्र मैदान में आयोजित होना है, जिसको लेकर कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप ने तैयारियों का जायजा लिया है।