MP में खाद के लिए किसान परेशान, MLA डॉ. विक्रांत भूरिया का एक्शन

मध्यप्रदेश में खाद को लेकर हाहाकार है, जहां झाबुआ जिले में व्यापारियों पर किसानों को लूटने का आरोप है. झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने मध्य प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, यदि किसानों को खाद समय पर उपलब्ध नहीं कराया गया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी.
MLA डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि, झाबुआ जिले में खाद के लिए किसानों की लाईन लग रही है, आम जनता की परेशानी को शासन-प्रशासन नजर अंदाज किया जा रहे है। जिला प्रशासन को चाहिए कि तत्काल व्यवस्था सुधारे अन्यथा कांग्रेस पार्टी इसके लिए आंदोलन करेगी. डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि, वर्तमान में किसान परेशान हो रहा है, जिले में खाद के सबंध में बहुत बुरी स्थिति है, केवल आश्वासन दिया जा रहा है.
इस सबंध में विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि जिले में आ रही समस्याओं का तत्काल निराकरण करें अन्यथा कांग्रेस पार्टी आन्दोलन के लिए बाध्य होगी।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश में खाद को लेकर हाहाकार है, जहां झाबुआ जिले में व्यापारियों पर किसानों को लूटने का आरोप है. झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने मध्य प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, यदि किसानों को खाद समय पर उपलब्ध नहीं कराया गया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी.