एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: दीपावली मिलन समारोह में CM का तोहफा, कर्मचारियों के लिए कई घोषणाएं

दीपावली मिलन समारोह में प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणाएँ की गईं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कर्मचारियों के दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और उनके लिए कई अहम ऐलान किए। सीएम ने कहा- “सरकारी कर्मचारी ही हमारी ताकत हैं और उनके सहयोग से ही सरकार चलती है।

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के दिवाली मिलन समारोह में सीएम डॉ. मोहन यादव शामिल हुए, इस दौरान सीएम मोहन यादव ने शासकीय कर्मचारियों की भूमिका की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि, जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़मीन पर उतारने में कर्मचारियों का योगदान अहम है। इसी के साथ उन्होंने कई अहम घोषणाएँ करते हुए कर्मचारियों को दिवाली का तोहफ़ा दिया। मोहन यादव ने कहा “सरकारी कर्मचारी हमारी ताकत हैं… उनके बिना सरकार चल ही नहीं सकती।

सीएम ने कहा कि, कर्मचारियों का जो हाउस रेंट अलाउंस (HRA) पिछले 9 साल से लंबित था, उसे उनकी सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही प्रमोशन का रास्ता भी साफ होगा। फिलहाल मामला कोर्ट में लंबित है लेकिन सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान दो लाख कर्मचारियों की नई भर्तियों की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही शासकीय भर्तियों के लिए एक ही परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रदेश में रोजगार के लिए अलग- अलग परीक्षाएं होती और उसमें समय लगता है जिससे रोजगार मिलने में देरी होती है। हमने तय किया है कि यूपीएससी की तर्ज पर एक ही एग्जाम कराएंगे और सारी भर्तियां उसी के माध्यम से करने का काम करेंगे। वही उन्होंने पुलिस भर्ती बोर्ड बनाने की बात कही। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कर्मचारी आयोग गठित करने कि भी घोषणा की है।

दीपावली के इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की घोषणाओं ने लाखों शासकीय कर्मचारियों में उत्साह भर दिया है। प्रमोशन, भर्तियों और आवास से जुड़ी घोषणाएं न सिर्फ़ प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करेंगी, बल्कि कर्मचारियों के मनोबल को भी बढ़ाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button