एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: दिग्विजय सिंह का RSS और केंद्र सरकार पर हमला, बोले- BJP और ओवैसी एक हैं

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू धर्म के साथ नहीं, बल्कि हिंदुत्व के साथ खड़ी है। दिग्विजय सिंह ने कहा-“हिंदुत्व कोई धर्म नहीं है, यह केवल एक पहचान है। भाजपा लोगों को मूर्ख बनाने का काम कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जोरदार हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी के साथ हुए व्यवहार को अन्यायपूर्ण बताते हुए प्रशासन और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।उन्होंने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी के साथ हाल ही में हुई घटनाओं और उनके साथ प्रशासनिक स्तर पर किए गए व्यवहार को अन्याय करार दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि एक धर्मगुरु के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है और यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

दिग्विजय सिंह ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर कर कहा- भाजपा हिंदू धर्म के साथ नहीं हैं हिंदुत्व के साथ है। हिंदुत्व धर्म नहीं हैं ये पहचान है, उन्होंने जो कहा है लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। जगह-जगह हिंदू सम्मेलन हो रहे हैं। हम से ही चंदा ले रहे हैं और हमको ही भंडारा खिला रहे हैं। ये कौन सा धर्म है।

दिग्विजय सिंह ने कहा- भाजपा और आरएसएस इनका धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। ये केवल लोगों को डराते हैं हिंदुओं एक हो जाओ, हिंदू धर्म खतरे में हैं और ओवैसी कहते हैं मुसलमानों एक हो जाओ हिंदुओं से खतरा है। दोनों मिलकर खेल खेलते हैं। न हिंदुओं को खतरा है न मुसलमानों को खतरा है। सावरकर और जिन्ना ने देश का बंटवारा कराया, अब मोहल्लों के बंटवारे हो रहे। 

दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अब देखना होगा कि उनके आरोपों पर बीजेपी की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। फिलहाल मध्यप्रदेश की राजनीति में बयानबाज़ी का दौर और तेज होता दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button