एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम-2026 में CM मोहन यादव, दावोस में एमपी की वैश्विक ब्रांडिंग

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम–2026 में मध्यप्रदेश की मजबूत मौजूदगी देखने को मिल रही है, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दावोस में न सिर्फ निवेशकों को प्रदेश की संभावनाओं से रूबरू करा रहे हैं, बल्कि वैश्विक नेताओं के साथ रणनीतिक साझेदारी पर भी ठोस बातचीत कर रहे हैं।

दावोस,  विश्व आर्थिक मंच–2026 का वैश्विक मंच…जहां दुनिया भर के नेता, नीति निर्माता और निवेशक एकत्र हुए हैं। इसी मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की ताकत और संभावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने मालदीव के आर्थिक विकास और व्यापार मंत्री मोहम्मद सईद के साथ वन-टू-वन चर्चा की, बैठक में पर्यटन को साझा आधार बनाते हुए चिकित्सा पर्यटन, शिक्षा, वन्य जीव संरक्षण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। 

सीएम यादव ने बताया कि, मध्यप्रदेश देश का सबसे अधिक जनजातीय आबादी वाला राज्य है, यहां जनजातीय कल्याण, सतत आजीविका और समावेशी विकास राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं , उन्होंने कहा कि प्रदेश की जैव-विविधता, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध टाइगर रिज़र्व और अभयारण्य, तेजी से विकसित होता मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, मध्यप्रदेश को वैश्विक सहयोग के लिए एक सक्षम भागीदार बनाते हैं। 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्विट्ज़रलैंड संसद की नेशनल काउंसिल के सदस्य सेम्युअल गगर से भी मुलाकात की है। कुल मिलाकर दावोस में सीएम मोहन यादव की सक्रिय भागीदारी यह संकेत दे रही है कि मध्यप्रदेश अब वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button