एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: दिल्ली में हुई कांग्रेस की बैठक, राहुल गांधी के सामने उठा ये मुद्दा

मध्य प्रदेश कांग्रेस को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की हाई-लेवल बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राज्य इकाई की रिपोर्ट ली. भविष्य की रणनीति पर गहन मंथन किया, खबर है कि इस बैठक में अनुशासनहीनता का मुद्दा उठा है, जिसे लेकर सियासत गर्म हो गई है। 

दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश कांग्रेस की बड़ी बैठक हुई है. जिसमें राहुल गांधी भी शामिल थे, इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के लगभग सभी सीनियर नेता शामिल हुए हैं. बताया जा रहा है कि इस बैठक में अनुशासनहीनता का मुद्दा भी उठा है, जिसे लेकर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों की बैठक में अनुशासन की बात होती है !

बताया जा रहा है कि, दिल्ली में हुई बैठक में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, कमलेश्वर पटेल भी शामिल हुए थे. लेकिन इस बैठक में पूर्व सीएम कमलनाथ के शामिल नहीं हुए थे. जबकि एमपी कांग्रेस के कुछ और सीनियर नेता भी इस बैठक में नहीं थे. जिसे लेकर बीजेपी ने निशाना साधा है। बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस अहंकार, अव्यवस्था और असफलता का प्रतीक बनती जा रही..जीतू पटवारी और उमंग सिंगार कांग्रेस पार्टी में कई गुट करना चाहते है। 

बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस ने सफाई देते हुए कहा कि कमलनाथ जी का स्वास्थ्य ठीक नहीं था इस लिए बैठक शामिल नहीं हो पाए , बाकी इस बारे जीतू पटवारी बताएंगे , वही सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कमलनाथ जी अभी विदेश में है. कुल मिलाकर एक तरफ कांग्रेस मिशन 2028 को लेकर लगातार रणनीति बना रही है तो वही दूसरी तरफ कांग्रेस की बैठकों को लेकर भाजपा निशाना साध रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button