एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया, CM मोहन यादव ने बताई खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से लोकसभा में प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 का इंदौर में सीधा प्रसारण किया गया, जहां CM डॉ. मोहन यादव ने CA और डॉक्टर्स के साथ बजट का सीधा प्रसारण देखा। CM मोहन यादव ने बजट को जनकल्याणकारी बताया है।

CA और डॉक्टर्स के साथ बजट का सीधा प्रसारण देखते हुए डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूती प्रदान करने वाला यह लोकहितैषी बजट गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग को सशक्त करते हुए देश को वैश्विक विकास का अग्रणी केंद्र बनाने की स्पष्ट दिशा देता है। एग्रीकल्चर, मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई, एजुकेशन, हेल्थ एवं टूरिज्म समेत हर क्षेत्र में यह बजट समावेशी विकास, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत @ 2047 के संकल्प को नई मजबूती प्रदान करेगा।

CM डॉ. मोहन यादव ने जनकल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है। कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि, भारत सरकार ने जो दिया हम सभी कृतज्ञ हैं।

इस अवसर पर सीएम डॉक्टर मोहन यादव के साथ कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, अजा वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, बीजेपी प्रदेश महामंत्री गौरव रणदीवे, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा और जीतू जिराती समेत बड़ी संख्या में CA और डॉक्टर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button