MP: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बालाघाट में होगी कैबिनेट बैठक

बालाघाट में पहली बार मोहन कैबिनेट बैठक होगी , मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बालाघाट में इसका ऐलान किया है, सीएम ने कहा कि नक्सल समाप्त होने के बाद पहली बार मोहन कैबिनेट की बैठक बालाघाट में होगी , इस दौरान उन्होंने नक्सली समस्या को ‘कैंसर’ बताया।
जिस बालाघाट में कभी नक्सलियों का खौफ होता था , जहा जाने से नेता और मंत्री डरते थे वही अब सरकार कैबिनेट बैठक करेगी , इस बात का ऐलान खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया , दरअसल मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को सीएम बालाघाट पहुंचे, यहां उन्होंने शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
नक्सली गतिविधि पर लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही नक्सली मुठभेड़ में अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले हॉक फोर्स के 60 जवानों को बैच लगाकर आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन दिया। सीएम यादव ने नक्सली समस्या को कैंसर बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में लाल सलाम को आखरी सलाम किया है। हमारे जवानों ने असंभव को संभव करके दिखाया.
इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया बालाघाट में कृषि कैबिनेट की जाएगी, कांग्रेस सरकार में मंत्री लिखीराम की हत्या नक्सलियों ने की और हमारी सरकार ने उसी कायराना हरकत का बदला लिया, मुख्यमंत्री सहित सभी कैबिनेट करने बालाघाट आएँगे.


