एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: लाडली बहनों को कब मिलेंगे 3 हजार रुपए?, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया

मध्यप्रदेश की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा बयान दिया है। सिंधिया ने कहा कि, मुख्यमंत्री मोहन यादव लाड़ली बहनों को 3000 रुपये की राशि देकर ही चैन की सांस लेंगे। इस दौरान सिंधिया ने कांग्रेस पर भी जुबानी हमला बोला है।

मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का तूफानी अंदाज एक बार फिर देखने को मिला , सिंधिया ने कहा कि  यह योजना प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई थी। 1000 रुपये से योजना की शुरुआत हुई, इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस राशि को बढ़ाकर पहले 1250 और फिर 1500 रुपये कर दिया गया। सिंधिया ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में लाड़ली बहना योजना की राशि को 3000 देकर की मुख्यमंत्री मोहन यादव चैन की साँस लेंगे

इससे पहले सिंधिया ने कहा कि, लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त के तहत प्रदेश की लाखों महिलाओं के खातों में राशि सीधे भेजी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आज शासन और लाभार्थी के बीच किसी प्रकार का कोई बिचौलिया नहीं है। सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले प्रधानमंत्री कहा करते थे कि यदि एक रुपया भेजते हैं तो मात्र 11 पैसे ही लाभार्थी तक पहुंचते हैं। लेकिन अब मुख्यमंत्री मोहन यादव बटन दबाते हैं और पूरी राशि सीधे लाड़ली बहनों के बैंक खातों में पहुंच जाती है।

कुल मिलाकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस बयान के बाद यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में योजना की राशि बढ़ाने को लेकर सरकार बड़ा फैसला ले सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button