एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: CM मोहन यादव का ऐलान, गुड़ी पड़वा पर मध्य प्रदेश में सरकारी छुट्टी

मध्य प्रदेश में इस बार हिन्दू नव वर्ष गुड़ी पड़वा का उत्सव और भी भव्य होने जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस पर्व को लेकर बड़ा ऐलान किया है, गुड़ी पड़वा पर पूरे प्रदेश में सरकारी छुट्टी रहेगी, सिर्फ छुट्टी ही नहीं, बल्कि सरकार खुद इस पर्व को पूरे प्रदेश में उत्सव के रूप में मनाएगी। 

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित गुड़ी भेंट कार्यक्रम में मराठी समाज ने सीएम को पारंपरिक गुड़ी भेंट की, और इसी के साथ नव वर्ष के स्वागत का संदेश दिया गया।  सीएम मोहन यादव ने सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।  इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा…कि अब गुड़ी पड़वा पर मध्य प्रदेश में सरकारी अवकाश रहेगा…साथ ही पूरे प्रदेश में इस पर्व को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा इसके लिए मंत्रियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। 

सीएम मोहन यादव ने कहा कि, देश के लिए यह सौभाग्य की बात है कि हमारा नव वर्ष गुड़ी पड़वा से शुरू होता है। उन्होंने बताया कि सृष्टि का आरंभ भी इसी दिन से माना जाता है और भले ही अंग्रेजी कैलेंडर कुछ भी कहे लेकिन हमारा बजट भी मार्च से शुरू होता है और फसलों का चक्र भी इसी समय से जुड़ा है। 

कुल मिलाकर मध्य प्रदेश में गुड़ी पड़वा को लेकर लिया गया यह फैसला सिर्फ एक छुट्टी का ऐलान नहीं, बल्कि यह एक संदेश है अपनी संस्कृति, अपनी परंपराओं और अपनी जड़ों से जुड़ने का। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button